Re. No. MP-47–0010301

दलालों के माध्यम से ओबी कंपनी मे हो रही वाहन चालकों की भर्ती

दलालों के माध्यम से ओबी कंपनी मे हो रही वाहन चालकों की भर्ती।

मामला एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में वाहन चालकों की भर्ती में दलालों की भूमिका संदिग्ध।

संदीप श्रीवास्तव।

सिंगरौली। एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत ओबी कम्पनियों में चालको की भर्ती कराने के लिए बाढ़ सी आ गई है। चालको की भर्ती में निर्धारित मापदण्ड को कई ओबी कम्पनियां दरकिनार कर भारती करने में जरा भी गुरेज नहीं कर रही हैं। वहीं आरोप है की ऐेसे चालको की भर्ती की जा रही है जिन्हें हैवी वाहन वोल्वो,स्कैनिया एवं भारतबेंज जैसे इलेक्ट्रीक एवं आधुनिक वाहन ऑपरेट करने की दूर-दूर तक क्षमता नहीं है।
ज्ञात हो कि एनसीएल परियोजना जयंत, निगाही, अमलोरी, दुधीचुआ, खडिय़ा, बीना, ककरी, कृष्णशिला, झिगुरदा के साथ- साथ गोरबी ब्लाक बी के कई ओबी कंपनियों में वाहन वोल्वो, स्कैनिया, भारतबेंच, डोजर, पीसी सहित अन्य वाहनों के चालकों की भर्ती में दलालों की भूमिका मुख्य बताई जा रही है। दलाल ऐसे चालकों की भर्ती कराने में सफल हो जा रहे है जिन्हें उक्त वाहन चलाने का दूर-दूर तक अनुभव नहीं है। इसके बावजूद भी दलाल सॉठ-गॉठ बैठाकर अपने चहेतों एवं दुलारों की भर्ती कई ओबी कंपनियों में करा चुके हैं। आरोप तो यहॉ तक लगा रहा है कि करीब तीन साल से कई कथित ओबी कंपनियों में वाहन आपरेटरों की नियुक्ति किये जाने को लेकर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, लेन-देन से लेकर सिफारिशों का भी दौर खूब चल रहा है। वहीं ब्लाक बी परियोजना के ओबी कंपनी में कुछ दलाल अभी भी काफी सक्रिय नजर आ हैं, उन्हीं के मातहत कई अनुभव वीहीन चालकों की भारती की जा रही है। जबकि वाहन आपरेटरों की नियुक्ति के लिये निर्धारित मापदण्ड पूर्व से तय हैं। फिर भी उक्त मापदण्डों को ओबी कंपनियॉ पूरा नहीं कर रही है जिसके चलते एक तरह से कहें तो कई अनुभव वीहीन,अप्रशिक्षु भले ही हैवी ड्राइविंग लायसेंस बनवाने में सफल रहे हो किंतु उन्हें अत्याधुनिक वाहन आपरेट करने नहीं आ रहा है जिसके कारण आये दिन खदान के अन्दर दुघटनाएं भी घटित हो रही हैं। फिलहाल ओबी कंपनियों में मनमानी तौर पर वाहन आपरेटरों की जा रही नियुक्ति से जहॉ तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे वहीं अप्रशिक्षु वाहन आपरेटर खदानों में दुघर्टना का मुख्य कारण बने हुए हैं।

कलिंगा ओबी कंपनी सुर्खियों में।

एनसीएल परियोजना अमलोरी में ओबी कंपनी कलिंगा जहॉ कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में है। आरोप है कि यहॉ दलाल काफी सक्रिय हो गये हैं और स्थानीय बेरोजगारों को तरजीह नहीं दी जा रही है बाहरी लोगों का दबदबा दिख रहा है जिसे लेकर यूथ कांग्रेस सिंगरौली के जिलाध्यक्ष सूर्या द्विवेदी एवं आप पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने कंपनी के खिलाफ हल्लाबोल करने का निर्णय लेते हुये जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने 22 दिसम्बर को कंपनी का कार्य बंद करवा कर प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!