Re. No. MP-47–0010301

लोको पायलट पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आप पार्टी के नेता के ऊपर 1 लाख की रिश्वत लेने का आरोप

 

लोको पायलट पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आप पार्टी के नेता के ऊपर 1 लाख की रिश्वत लेने का आरोप।

संदीप श्रीवास्तव।
सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मोहम्मद यूसुफ कुरैशी की जनसुनवाई में पीड़ित महिला पहुंचकर आम आदमी पार्टी के नेता अनिल द्विवेदी के ऊपर 1 लाख रुपए रिश्वत लेकर नौकरी लगवाने का आरोप लगाया हैं एसपी ने मामले को गंभीरता लेते हुए तुरंत ही कोतवाली थाना पुलिस को निर्देश देते हुए 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बैढ़न इलाके का है जहां पर बताया जा रहा है कि पीड़ित इंदु सोनी की पुत्री शिवानी सोनी का एनटीपीसी के लोको पायलट में एग्जाम हुआ एग्जाम होने के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अनिल द्विवेदी ने एनटीपीसी के अधिकारियों से मिलकर लोकों पायलट एग्जाम होने का एक गिरोह बनाया जिसमें से अनिल द्विवेदी आम आदमी पार्टी के नेेता ने इंदु सोनी से संपर्क किया और उनकी बच्ची की नौकरी लोको पायलट में लगवाने को लेकर 1 लाख रुपए ले लिए। कुछ महीने बीत जाने के बाद जब पीड़ित की बच्ची की लोको पायलट में नौकरी का नाम नहीं आया तो पीड़ित बच्ची की मां इंदु सोनी अपने पैसे की मांग करने लगी। पैसे ना देने पर आज इंदु सोनी एसपी ऑफिस पहुंचकर पैसे दिलवाने की शिकायत की है हालांकि इंदु सोनी खुद बता रही है कि 1 लाख रुपए में से 35 हजार रुपए उन्हें आम आदमी पार्टी के नेता अनिल द्विवेदी द्वारा वापस कर दिया गया है। शेष 65 हजार रुपए वापस लेने के लिए दफ्तरों का चक्कर काट रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!