Re. No. MP-47–0010301

कार्यकर्ता हार से निराश ना हो : कमलेश्वर

कार्यकर्ता हार से निराश ना हो : कमलेश्वर

सीधी- पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कार्यकर्ताओं को हार से निराश नहीं होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की विचारधारा सत्य पर आधारित है। कांग्रेस के कार्यकर्ता सच्चे सिपाही हैं। सिपाही कभी हारते नही हैं, सिहावल विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर निराश ना हों। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने उक्त विचार आज ग्राम सुपेला में सिहावल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित मंथन बैठक में कहीं। उन्होंने आगे कहा कि हार.जीत लगी रहती है। हम चुनाव हारे हैं, हौसला नहीं। इसलिए निराश ना हो, वक्त बदलता है।

कांग्रेस कार्य समिति सीडब्ल्यूसी सदस्य व पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े देशवासियों से आह्वान कर रहे हैंं कि नागरिक आगे आकर अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा करें। श्री पटेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डोनेट फॉर देश की मुहिम चलाई है। कांग्रेस पार्टी की स्थापना के 138 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कार्यकर्ताओं से 138 रूपए, 1038 रूपए 10,038, 1 लाख 38 हजार रुपए की धनराशि स्वेच्छा से दान में देने का आग्रह किया है। यह राशि डोनेट फॉर देश की लिंक पर जाकर स्वयं के द्वारा दान में दी जा सकती है, जिसका प्रमाण पत्र भी तत्काल उपलब्ध हो जायेगा।

चुनौतियों से लड़ेंगे
पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा सरकार लोकतंत्र एवं संविधान को खत्म करने पर आमादा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने हाल ही में 142 सांसदों का अकारण निष्कासन किया, जो कि निंदनीय है। केंद्र सरकार तानाशाह पूर्ण रवैया अपना रही है, इससे देश के लोकतंत्र एवं संविधान को खतरा पैदा हो गया है। प्रदेश एवं देश में आज बढ़ती महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी व बढ़ते भ्रष्टाचार से जनता परेशान एवं बेहाल है। उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों को पूर्व में भाजपा की सरकार ने माफ एवं स्थगित किया था, उन्हें वापस अधिरोपित करके उपभोक्ताओं के सामान की कुर्कियों के वारंट दिए जा रहे हैं जो की अनुचित है। हम इन सभी जन विरोधी कार्यो की निंदा करते हैं और आने वाले समय में धरना प्रदर्शन करके इसका विरोध भी करेंगे।

 

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!