Re. No. MP-47–0010301

पांच माह से नहीं बुलाई की परिषद की बैठक, जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित

पांच माह से नहीं बुलाई की परिषद की बैठक, जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित

जिले के नगर पंचायत चुरहट में पांच माह से बैठक आयोजित नही की गई है। इसके चलते यहां पर संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इस मामले में नगर पंचायत चुरहट के उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय ने पत्राचार कर नगर परिषद अध्यक्ष व सीएमओ से बैठक आयोजित न करने के पीछे का कारण जानना चाहा है। यही नहीं उपाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कलेक्टर साकेत मालवीय को भी एक ज्ञापन सौपकर जल्द से जल्द नगर परिषद चुरहट की बैठक आयोजित करने की मांग की है जिससे यहां जन कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित न हो सके। अपने लेख में उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि यदि शीघ्र बैठक आयोजित नहीं की गई तो वे स्वयं दूसरे पार्षदों के साथ मिलकर जनता के हितों के लिए आंदोलन करेंगे। कुल मिलाकर नगर परिषद उपाध्यक्ष अजय पाण्डेय के इस कदम के बाद एक बार फिर से नगर परिषद चुरहट चर्चाओं में आ गया है। दरअसल इसके पहले भी नगर परिषद उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष व सीएमओ के खिलाफ मोर्चा खोला था अब नगर परिषद की बैठक को लेकर उपाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि लगातार स्थानीय लोगों की शिकयतें आ रही हैं जिनका निराकरण नहीं हो पा रहा है। उपाध्यक्ष श्री पाण्डेय ने बताया कि जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जनता से जुड़कर विभिन्न वार्डों के पार्षद जो परिषद के सदस्य हैं उन्हे भी अपने क्षेत्र की जनता का विरोध का सामना करना पड़ राह है। उन्होने यह भी कहा कि परिषद की बैठक के लिए गाइडलाइन तय की गई है जिसके मुताबिक प्रत्येक दो माह में अनिवार्य रूप से परिषद की बैठक आयोजित होनी चाहिए। बावजूद इसके अध्यक्ष व सीएमओ द्वारा नगर पालिका अधिनियम का उल्लंघन करते हुए पांच माह से परिषद की बैठक नहीं बुलाई गई जिसके चलते विभिन्न वार्डों में व्याप्त समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि जुलाई 2023 में अंतिम बैठक आयोजित की गई थी उसके बाद से आज दिनांक तक बैठक आयोजित नहीं की गई। उन्होने कहा कि सड़क, नाली, बिजली, सार्वजनिक शौचालय, पानी सप्लाई के लिए नई पाइप लाइन सहित नये बस स्टैण्ड संचालन की बाते प्रमुखता से यहां होनी चाहिए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!