IAS Transfer In MP:एमपी में कई अधिकारियों के तबादले,बदले कई कलेक्टर
भोपाल- एमपी में आज एक बार फिर बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। आईएस कुमार पुरुषोत्तम की जगह नीरज कुमार सिंह को उज्जैन का नया कलेक्टर बनाया गया है। संदीप यादव को जनसंपर्क विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। आयुक्त नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है जबकी बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को ग्वालियर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अमनबीर सिंह बैंस को बैतूल में पदस्त रहते हुए तीन वर्ष हो गए थे जिसपर निर्वाचन आयोग ने हटाने के निर्देश दिए थे।
उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह और अपर कलेक्टर प्रीति यादव का भी तबादला किया गया है। उमाकांत उमराव को राजस्व मंडल का सदस्य बनाए जाने से रिक्त हुए प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग का प्रभार दीपाली रस्तोगी को दिया गया है।








