Re. No. MP-47–0010301

Elections in sidhi:5 जनवरी को सीधी कि ग्राम पंचायतों में मतदान

Elections in sidhi:5 जनवरी को सीधी कि ग्राम पंचायतों में मतदान

सीधी-पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 के अनुसार मतदान 5 जनवरी को होगा। इस दिवस को संबंधित पंचायत क्षेत्र में स्थित उद्योग, कारखाने, व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानों में कार्य करने वाले मतदाताओं को मतदान के समुचित अवसर प्रदान करने के अवसर प्रदान किए जाने के निर्देश दिये गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में जनपद पंचायत सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयपुर के मतदान केंद्र 183-प्राथमिक शाला भवन विजयपुर एवं 184 प्राथमिक शाला भवन जोरौधा में सरपंच तथा कोचिटा 213 माध्यमिक शाला भवन डाड़ी में पंच पद के लिए मतदान होगा। इसी प्रकार रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ेसर मतदान केंद्र 303 शिक्षा गारंटी शाला पुराना भवन मझटोला बड़ेसर में पंच तथा कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत वस्तुआ के मतदान केंद्र 19 माध्यमिक शाला भवन वस्तुआ, 20 माध्यमिक शाला भवन मेढकी एवं 21 प्राथमिक शाला भवन रामगढ़ में सरपंच पद के लिए मतदान होगा उन्होंने संबंधित क्षेत्रों में मतदान दिनांक 5 जनवरी को सामान् अवकाश घोषित किया हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!