Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news: सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक किया निरीक्षण अनेक पहलू पर…

सीधी कलेक्टर साकेत मालवीय ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक किया निरीक्षण अनेक पहलू पर…

सीधी/ कलेक्टर साकेत मालवीय ने धान खरीदी केंद्र सेमरिया (कठौतहा) का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि किसानों से उनके निर्धारित क्रम अनुसार ही धान का उपार्जन करें, जो किसान पहले आए हैं उनकी धान पहले खरीदे। निर्धारित मात्रा में ही धान का तौल करें, तौल के समय नीचे त्रिपाल बिछा कर रखें जिससे अन्न का अपव्यय नहीं हो। 

बतादें कलेक्टर साकेत मालवीय ने उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन के बाद उसका गोदाम में सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में बारिश के कारण उपार्जित धान खराब नहीं होनी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में खरीदी केंद्र प्रभारी एवं परिवहन कर्ता पर जिम्मेदारी निर्धारित की जावेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!