11 वी पुण्यतिथि पर वीर शहीद सुधाकर सिंह को दी गई श्रद्धांजलि…
अमर शहीद सुधाकर सिंह के गृहग्राम डढिय़ा चुरहट में उनके 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। लांसनायक सुधाकर सिंह व जवान हेमराज सिंह आज ही की तारीख 2013 में जम्मूकश्मीर बार्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। इस वीभत्स घटना पर समूचे देश में हाहाकार मच गया था। चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल पारिवारिक सदस्य बतौर उपस्थित थे, तो प्रदेश के तत्कालीन मुखिया शिवराज चौहान भी अंत्येष्टि कार्यक्रम में पँहुचे थे। अन्य वीवीआईपीज के अलावा आर्मी चीफ जनरल विक्रम सिंह तथा देश के रक्षा राज्य मंत्री भँवर जीतेन्द्र सिंह भी श्रद्धांजलि अर्पित करने ग्राम डढिय़ा पहुचे थे। शहीद सुधाकर सिंह के पिता सच्चिदानंद सिंह के साथ आज श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ व सहकारी बैंक सीधी के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रोफसर बृजेन्द्र सिंह, सूर्यपाल सिंह राजन, बैजनाथ सिंह, सच्चेलाल सिंह, प्रेम सिंह, रिन्कूू सिंह, अनुराग सिंह, पंकज सिंह, बड़ा टीकठ सरपंच सहित गाँव घर के कई पारिवारिक सदस्य शामिल हुए और श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्मृतियों को नमन किया।








