Re. No. MP-47–0010301

सीधी एसपी ने की पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

सीधी एसपी ने की पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

– नियम तोडऩे वाले वाहन चालको कार्यवाही कर वसूले एक लाख से अधिक जुर्माना

पुलिस द्वारा 1 से 15 जनवरी तक चलाये जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा पखवाड़ा जागरूकता कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा द्वारा 8 जनवरी को पुलिस अधीक्षक सभागार में जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालको के साथ स्वयं की अध्यक्षता में मीटिंग ली जाकर उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशो से अवगत कराते हुये निर्देश दिये गये कि बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन चालन कर रहे चालको को डीजल पेट्रोल न दें साथ ही इस हेतु लोगो को जागरूक करने हेतु अपने-अपने पेट्रोल पंप पर एक फ्लैक्स लगवाये जिसमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है। बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट वाहन वाहन चालको को पेट्रोल, डीजल नही दिया जायेगा। प्रत्येक पेट्रोलपंप पर 24 घंटे आम्र्स गार्ड होना अनिवार्य हो। प्रत्येक पेट्रोल पंप में सीसीटीव्ही कैमरे अच्छे क्वालिटी के हो जिनसे व्यक्ति की पहचान की जा सके और उनको बीच-बीच में आपके द्वारा चेक किया जाय। ग्रामीण क्षेत्रो के पेट्रोल पंपों में रात के समय ज्यादा राशि न रखे। पेट्रोल पंप मे रखे जाने वाले गार्डो का विधिवत वेरीफिकेशन कराये व उनकी बैक हिस्ट्री भी चेक करे। सभी पेट्रोल पंप संचालको के पास संबंधित थाना प्रभारी, जिला कन्ट्रोल रूम का नम्बर होना चाहिए साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम का नंबर चस्पा होना चाहिये। सभी पेट्रोल पंपो में हवा भरने, पीने के पानी, स्वच्छ शौचालय, फस्र्ट एड़ बॉक्स एवं फोन कॉल की सुविधा हो। नोटिस बोर्ड, क्वालिटी एवं क्वांटिटी चेक की सुविधा। अग्निशमन यंत्र, रेत से भरी बाल्टी हर समय उपलब्ध होना चाहिये जिससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बड़ी राशि को जमा करने जाते समय विशेष सतर्कता रखे प्रत्येक दिन अलग-अलग समय पर बैंक जाये तथा एक ही वाहन का उपयोग नही करें। कर्मचारी 24 घंटे यूनिफार्म में रहे ताकि आसानी से पहचाना जा सके। जागरूकता संबंधी पम्पलेट, पोस्टर लगवाये, वाहनों के पीछे रेडियम पट्टी लगाने हेतु लोगो को प्रेरित करें। बिना नंबर के व्हीकलों में डीजल, पेट्रोल भरते समय विशेष सर्तकता रखे। उक्त एजेण्डा विन्दुओं के अलावा पेट्रोल पंप संचालको के द्वारा भी अपने सुझाव साझा किये गये है जिन पर पुलिस अधीक्षक सीधी ने आश्वस्त किया है कि सुझावों पर पूर्ण रूप से अमल किया जावेगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में 7 जनवरी को यातायात नियमो का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध सीट बेल्ट ना लगाने वाले 85 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 43000 रूपये, बिना हेलमेट धारण किये वाहन चालन करने वाले 210 चालको पर कार्यवाही कर वसूले 63200 रूपए एवं 35 अन्य के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 24000 रूपये समन शुल्क वसूला गया 7 जनवरी को सीधी पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 330 वाहन चलको से 1 लाख 30 हजार 200 रूपये समन शुल्क वसूला गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!