Re. No. MP-47–0010301

सेमरिया क्षेत्र में जारी है अवैध उत्खनन,रात भर होता है मुरुम और रेत का परिवहन, कार्यवाही के नाम पर…? 

सेमरिया क्षेत्र में जारी है अवैध उत्खनन,रात भर होता है मुरुम और रेत का परिवहन, कार्यवाही के नाम पर…?

 सीधी-सेमरिया क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन जोरो पर है यहां रात भर सरकारी जमीनों को खोदकर मुरुम(मिट्टी) का परिवहन किया जा रहा है और घर बनाने वाले लोगों सरकारी कामों एवं अन्य ठेकेदारों को मुरुम उपलब्ध कराई जा रही है‌ और इन अवैध उत्खनन और परिवहन में कहीं ना कहीं खाखी भी संलिप्त देखी जा रही है। मुरुम के साथ-साथ सोन नदी से अवैध रेत परिवहन की भी खबरें सामने आती रहती हैं लेकिन पुलिस द्वारा इन पर कार्यवाही नहीं की जाती है।

अवैध मुरुम परिवहन कर रहा ट्रैक्टर और खाखी धारी…?

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरिया क्षेत्र के मडवा से इन दिनों करीब दर्जन भर ट्रैक्टर वाहनों से रात के अंधेरे में मुरुम का परिवहन किया जा रहा है, जेसीबी की मदद से सरकारी जमीनों और पहाड़ियों पर रात भर खुदाई की जाती है और ट्रैक्टरों के माध्यम से रात के अंधेरे में ही इनका परिवहन पूरे सेमरिया क्षेत्र में किया जाता है। इस दौरान एक वीडियो भी सार्वजनिक हुआ है जहां एक पुलिसकर्मी रात के अंधेरे में निकलने वाले ट्रैक्टर चालक से मिलने जाता है और फिर ट्रैक्टर को रवाना कर देता है। क्षेत्र वासियों की माने तो पूरी रात ट्रैक्टर यहां चलते हैं और उनसे मुरुम और मिट्टी की लोगों को सप्लाई की जाती है। बिना किसी अनुमति बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध खनन और परिवहन लगातार जारी है और कहीं ना कहीं इसमें खाकी धारियों का संरक्षण शामिल है।

जारी है रेत की दलाली

सेमरिया चौकी क्षेत्र अन्तर्गत हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों रेत की निकासी और दलाली भी जोरो पर चल रही है। ट्रैक्टर और 407 वाहनों से न केवल रात में बल्कि दिन में भी रेत कि निकासी और परिवहन जारी है। लेकिन बावजूद इसके इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती और यदि इन्हें पकड़ा भी जाता है तो बिना कार्यवाही के छोड़ दिया जाता है।  मंगलवार 9 जनवरी को भी सेमरिया पुलिस द्वारा प्रेट्रोल पंप के आसपास एक रेत लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया था उक्त ट्रैक्टर झगरहा पंचायत के किसी व्यक्ति का बताया गया। ट्रैक्टर को पड़कर थाने भी लाया गया। लेकिन जब पुलिस अमले से इसकी जानकारी चाही गई तो उन्होंने कार्यवाही से साफ इनकार कर दिया। जबकि रेत लदा ट्रैक्टर चौकी लाया गया था  और थाने के पीछे खड़ा भी था जो तस्वीरों में देखा जा सकता है लेकिन न जाने क्या वजह थी कि पुलिस ने कार्यवाही से इनकार कर दिया।

सेमरिया चौकी के पीछे खड़ा रेत लदा ट्रैक्टर
Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!