Re. No. MP-47–0010301

आज मामा कि जगह मोहन भेजेगे लाड़ली बहनों को राशि…. 

आज मामा कि जगह मोहन भेजेगे लाड़ली बहनों को राशि….

 

भोपाल- मध्यप्रदेश में आज लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में धनराशि जारी की जाएगी। इस बार योजना को शुरू करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज कि जगह नए सीएम डा. मोहन यादव 1,576 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण सप्ताह प्रारंभ हो जाएगा, जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करने का कार्यक्रम सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा।इसमें सीएम सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि लाडली बहनों के खातों में भेजेंगे। वहीं, महिला सशक्तीकरण सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, उल्लेखनीय कार्य करने वाले शौर्य दल के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!