शातिर अपराधियों ने सीधी में की थी लूट,15 से अधिक दर्ज है अपराध, सीधी पुलिस ने किया खुलासा
जिला अस्पताल से चोरी करने वाले चोर को भी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीधी में कल मंगलवार की दोपहर हुई लूट की वारदात का आज कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूटी गई राशि बरामद कर लूट करने वाले सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। डॉ. रविन्द्र वर्मा पुलिस अधीक्षक सीधी के कुशल निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में बुजुर्ग कें साथ लूट करने वाले 4 आरोपियों के गिरोह को सीधी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के पास से लूट किये गये 1.5 लाख रूपये नगदी, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन कीमती 07 लाख किये जप्त कर लिए गए हैं इसके साथ ही जिला अस्पताल से हुई चोरी के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद किया गया है।
पुलिस ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया है कि दिनाँक 09.01.24 को फरियादी सुरेन्द्र प्रसाद पिता हीरालाल शर्मा निवासी बेलहा ने थाना कोतवाली सीधी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने लडके कि शादी विवाह मे खरीददारी करने के लिये सीधी एसबीआई बैंक मेन ब्रांच से 1,50,000 रू/- निकाल कर अपने साथ लिये काले रंग के हैंड बैग मे रख कर खरीददारी करने के लिये जा रहा था तभी मिश्रा निर्सिंग होम सीधी के पास आम रोड पर सफेद रंग के बुलेरो वाहन मे सवार 04 लडके पास मे आये और बातो मे उलझा कर जबरदस्ती बुलेरो वाहन मे वैठा लिये तथा करीब 100 मीटर ले जाकर पैसे लूट कर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 392, 34 ताहि. का अपराध कायम कर मामले से वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा संज्ञान मे लेते हुये तत्काल जिले के सभी थानो को सूचना देकर सघन नाकेबंदी लगायी गई जो थाना मझौली क्षेत्र मे लगी चेकिंग में लूट करने वाले संदेही दस्तयाब हुये जिनसे पूछतांछ कर वाहन की चेकिंग की गई जिनके पास से लूट के पैसे बरामद हुये जिसकी सूचना थाना कोतवाली को दी गई। सूचना पर थाना कोतवाली सीधी की पुलिस टीम मौके पर पहुची और तस्दीक की गई तस्दीक पर पाया गया कि आरोपीगण पूर्व के शातिर अपराधी होकर लूट की बारदात घटित करते है जिनके कब्जे से मेमोरंडम लूट की रकम 1,50,000 रू/- बैग तथा पासबुक जप्त की गई तथा लूट की घटना कारित करने मे उपयोग मे लायी गई सफेद रंग की बुलेरो वाहन की जप्ती की गई बुलेरो वाहन के नम्बर मे फर्जी रजिस्ट्रेशन नम्बर अंकित होना पाया गया बुलेरो वाहन मे फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर फरियादी को गाडी मे विठा कर ले जाने पर से प्रकरण मे धारा 482, 483, 474, 365 भादवि का इजाफा किया गया आरोपीगणो के कब्जे से लूट का पूरा माल 1,50,000 रू/- तथा बुलेरो वाहन को बरामद किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी-1. मनोज चिकवा पिता गंगा प्रसाद चिकवा उम्र 24 वर्ष निवासी महसांव रीवा
2. अजीजुद्दीन अंसारी पिता अब्दुलरऊफ अंसारी उम्र 28 वर्ष निवासी नरेन्द्रनगर बडी दरगाह के पीछे अमहिया रीवा
3 अजहररूद्दीन पिता इन्द्रीश खान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 03 अमहिया
4 बृजेश मिश्रा पिता बाल्मीक मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नं.23 अमहिया जिला रीवा (म.प्र.)
आरोपियों के पूर्व अपराधिक रिकार्ड
1. मामले का मुख्य आरोपी अजीजुद्दीन अंसारी पिता अब्दुलरऊफ अंसारी के उपर पूर्व में धारा 294, 323, 327, 341, 452, 506, 34, 188 ताहि., आबकारी एक्ट एवं जुआ एक्ट के 15 से अधिक मामले थाना सिविल लाईन जिला रीवा में पंजीबद्ध है।
2. बृजेश मिश्रा पिता बाल्मीक मिश्रा के उपर पूर्व में धारा 392, 294, 323, 307, 379, 325, 401, 506, 34 ताहि. के 08 से अधिक मामले थाना सिविल लाईन जिला रीवा में पंजीबद्ध है।
3 अजहररूद्दीन पिता इन्द्रीश खान के उपर पूर्व में धारा 392, 294, 323, 379, 506, 34 ताहि. के 04 से अधिक मामले थाना सिविल लाईन जिला रीवा में पंजीबद्ध है।
अस्पताल में हुई चोरी का भी हुआ खुलासा
पुलिस ने बताया कि फरियादी विष्णुबहादुर सिह पिता कृष्णप्रताप सिह उम्र 47 वर्ष निवासी केन्द्रीय विद्यालय सीधी के पास करौदिया उत्तर टोला थाना कोतवाली सीधी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 09.01.24 को समय करीबन 11.30 बजे दिन जिला अस्पताल सीधी इलाज कराने हेतु गया था रोगी कल्याण समिति के पास रसीद कटवा रहा था तभी एक व्यक्ति ने जेब से 30,000रू (तीस हजार रू/-) निकाल लिया रिपोर्ट पर थाना कोतवाली सीधी के धारा 379 भादवि का अपराध कायम किया जाकर तत्काल थाना कोतवाली सीधी पुलिस व्दारा संदेही सोनू उर्फ तोतला भुजवा निवासी कोटहा की पता तलाश किया जो कोटहा में दस्तयाब मिला जिससे हिकमतअमली से पूछताछ किया गया जो चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के पेश करने पर 23500 रू बरामद किये तथा शेष पैसे शराब एवं जुआ में खर्च करना बताया बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मान, न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
सराहनीय योगदानः- उक्त समस्त कार्यवाही में निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय थाना प्रभारी कोतवाली, उनि दीपक बघेल थाना प्रभारी मझौली, उनि पवन सिंह, भूपेश बैस, सउनि मनोज वर्मा, कमलेश त्रिपाठी, गोपाल सिंह थाना मझौली, प्रआर 16 शिवा द्विवेदी, धीरेन्द्र बागरी, आर आजाद खॉन, अक्षय तिवारी, संजय सोलंकी, शिवकुमार चौधरी, शंकरराज सिंह, सुनील बागरी, बालेंद्र, धीरज शर्मा एवं विवेक द्विवेदी का सराहनीय योगदान रहा।








