Re. No. MP-47–0010301

मौसम की मार से फसलों को क्षति: जय 

मौसम की मार से फसलों को क्षति: जय 

सीधी। वर्तमान में एक पखवाड़े से जिस तरह से मौसम का मिजाज बना हुआ है। रात से लेकर सुबह 12 बजे तक कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो रहे हैं। मनुष्य एवं जीवजंतु शीतलहर के प्रकोप से जूझ रहे हैं। वहीं किसानों के खेतों में खड़ी फसलें भी शीतलहर एवं कोहरे के प्रकोप से काफी प्रभावित हो रही हैं। दलहनी फसलें तो पूरी तरह से नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई हैं। जारी बयान में मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव जय सिंह राजू ने कहा है कि किसानों की पूरी मेहनत पर प्रकृति की मार पड़ रही है। जिसके चलते किसानों में काफी मायूशी बनी हुई है। कई किसान तो कर्ज लेकर फसलों की बोनी किए हुए हैं। मौसम की मार के चलते उनकी पूरी मेहनत बर्बाद हो रही है। ऐसे में शासन-प्रशासन को जल्द सर्वे कराकर पीडि़त किसानों को मुआवजा वितरण किया जाए।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!