Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news; स्कूली बच्चे भुईमाड़ थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना

स्कूली बच्चे भुईमाड़ थाने पहुंचे और पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना

भुईमाड़। थाना प्रभारी भुईमाड़ आकाश सिंह राजपूत के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईमाड़ के सभी छात्र छात्राओं को भुईमाड़ थाने में भम्रण हेतु आमंत्रित किया था जो सभी छात्र छात्राएं भुईमाड़ थाने पहुंचे और पुलिस के कार्यप्रणाली को करीब से जानने का प्रयास किये, इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को भी करीब से समझा और बड़े होकर देश की सेवा करने की भी प्रेरणा ली। विद्यार्थियों ने दिवस अधिकारी से लेकर चाइल्ड फ्रेंडली कक्ष,मालखाना, लॉकअप, कम्प्यूटर कक्ष, थाना प्रभारी कक्ष को देखा और वायरलेस सिस्टम, एफआईआर लिखने सहित अन्य जानकारी ली। इस मौके पर थाना प्रभारी भुईमाड़ आकाश सिंह राजपूत ने स्टूडेंट्स को पुलिस कर्तव्य के बारे में जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया, साथ ही इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बच्चों के सवालों का जवाब देकर जिज्ञासाओं को शांत किया और थाने की विभिन्न कार्रवाई के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया। इसके अलावा ट्रैफिक नियम, महिला ,बालक- बालिकाओं के अधिकार समेत सुरक्षा के कई अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं से किसी के द्वारा भी प्रताड़ित किए जाने पर निर्भीक होकर स्कूल के सूचना बॉक्स में लिखकर देने की बात कही, वही भुईमाड़ थाना प्रभारी आकाश सिंह राजपूत ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है। पुलिस से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप निर्भीक होकर अपनी शिकायत पुलिस थाना आकर कर सकते है। आपातकालीन 100,1090,1098 नम्बर भी डायल कर सकते है।, स्कूली बच्चे ने बताया कि हम लोग पुलिस से मिलकर व उनकी कार्यप्रणाली को जानकर बेहद उत्साहित हैं, तो वहीं विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि भ्रमण का आयोजन करने पर बच्चों का मनोबल बढ़ता है, व उनमें कुछ नया करने की जाग्रति पैदा होती है। इस मौके पर थाना भुईमाड़ के स्टाफ मौजूद रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!