सीधी – पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुर्वाह में सोन पतंग महोत्सव, अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी…
सीधी जिले के समीप कुर्वाह ग्राम पंचायत अन्तर्गत सोन नदी के किनारे मकर संक्रांति उत्सव के लिए मेले का आयोजन सीधी – सोन पतंग महोत्सव पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 जनवरी को इंटेक वेल – कुर्वाह के निकट आयोजित किया जाएगा। उत्सव में पतंगबाजी की 5 श्रेणी होंगी जिसमें 18 वर्ष से अधिक व कम के महिला एवं पुरुष वर्ग और 10 वर्ष से कम के भागीदार अलग-अलग रहेंगे । मेले में अन्य मनोरंजक गतिविधियों तथा स्वल्पाहार के स्टाल भी रहेंगे
बतादें की कलेक्टर साकेत मालवीय तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे द्वारा आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।








