Re. No. MP-47–0010301

Satna news:सीवर लाइन गड्ढे में गिरा मजदूर,जारी है रेस्क्यू अभियान… 

Satna news:सीवर लाइन गड्ढे में गिरा मजदूर,जारी है रेस्क्यू अभियान… 

 

सतना में सीवर लाइन प्रोजेक्ट के गड्ढे में एक मजदूर गिर गया है। मजदूर गड्ढे के अंदर मलबे में फंसा हुआ है। पिछले करीब एक घंटे से उसे बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। मजदूर का नाम सुरेंद्र कुशवाहा है। उसकी उम्र 24 वर्ष है। उसकी भाभी और भतीजी मौके पर आई थी। रो रो कर उनका बुरा हाल है। एसडीएम नीरज खरे भी मौके पर पहुंचे हैं। एसडीईआरएफ की टीम को भी बुला लिया गया है।

यह हादसा शहर के मारुति नगर क्षेत्र की शारदा कॉलोनी में हुआ है। बताया जाता है कि जमीन के अंदर मजदूर की लोकेशन लगभग 22 फीट गहराई में है। वह अभी सुरक्षित बताया जा रहा है। उसे बचाने के प्रयास लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार, 4 मशीने उसे बाहर निकालने के लिए आसपास खुदाई कर रही हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!