Re. No. MP-47–0010301

भुईमाड़ हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

भुईमाड़ हायर सेकंडरी स्कूल में आयोजित हुआ सूर्य नमस्कार कार्यक्रम

भुईमाड़- हर साल की तरह इस साल भी स्वामी विवेकानंद की जयंती व युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया, उसी क्रम में शुक्रवार को सीधी जिले के आदिवासी विकासखंड कुशमी के हायर सेकंडरी स्कूल भुईमाड़ मे सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य ने बताया इस सूर्य नमस्कार मे विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए पूरे अनुशासित तरीके से सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में हिस्सा लिया, तो वरिष्ठ शिक्षक अंजनी लाल यादव ने सूर्य नमस्कार योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों से परिचित करवाया। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार योग पूरे पाचन तंत्र के लिए बहुत लाभदायक है। यह रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत करता है सूर्य नमस्कार योग के लाभ बताते हुए कहा कि यह हमारे मन को अनुशासित करता है, इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य सुजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ शिक्षक अंजनी लाल यादव, शिक्षक धर्मेंद्र सिंह,के.के द्विवेदी,मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा कुशमी सुरेंद्र बैस, राजा साहू, सहित सैकड़ों लोग एवं भुइमाड संकुल अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक एवं संस्था के समस्त शिक्षक स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!