Re. No. MP-47–0010301

न्याय की आस में दरदर भटक रही युवती, शादी का झांसा देकर साल भर हुआ दुष्कर्म

न्याय की आस में दरदर भटक रही युवती, शादी का झांसा देकर साल भर हुआ दुष्कर्म

सीधी-जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के सिहावल चौकी अन्तर्गत दुधमनिया ग्राम निवासी एक 22 वर्षीय युवती दुष्कर्म कि शिकायत लेकर जिला मुख्यालय में पुलिस कप्तान से मिली जहां उसने आपना आवेदन पुलिस अधीक्षक को सौपते हुए बताया कि ग्राम बाकी निवासी शिवेन्द्र तिवारी द्वारा शादी का झासा देकर विगत एक वर्षों से उसका दैहिक शोषण किया जा रहा था लेकिन अब शादी करने से इंकार कर दिया गया है जिसकी शिकायत सिहावल चौकी में करने के बाद उस पर एफआईआर तो दर्ज कर ली गई है लेकिन कार्यवाही नहीं हुई है। आरोपी द्वारा अब मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रहीं हैं।
पीडिता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व शादी की बात कर आरोपी द्वारा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया था और फिर एक वर्ष तक लगातार कई बार उसके साथ मनमानी करता रहा लेकिन जब आरोपी ने शादी से इंकार किया तो मेरे द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। बावजूद इसके राजनीतिक पकड़ के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसके कारण आरोपी लगातार फोन से धमकी दे रहा है और मुझे उससे जान का खतरा बना हुआ है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!