Re. No. MP-47–0010301

CM हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा पर निराकरण न होने पर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही…

CM हेल्पलाइन की शिकायतों का समय सीमा पर निराकरण न होने पर अधिकारियों पर होगी कार्यवाही…

सीधी_ समय सीमा पत्रों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा और प्रधानमंत्री जनमन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध तरीके से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से इन अभियानों का संचालन किया जा रहा है। सभी विभाग चिन्हित सेवाओं को जन जन तक पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के हितलाभ से वंचित नहीं रहे।

 

बतादें की सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नागरिकों की समस्याओं का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जावेगी। सभी विभाग प्रमुख अपने विभाग से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें तथा शिकायतों की संख्या के आधार पर प्रतिदिन शिकायतों के निराकरण का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करायें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कोई भी शिकायत अन-अटेंडेड नहीं रहे तथा निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों की संख्या न्यूनतम हो।

गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के निर्देश

कलेक्टर द्वारा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि पूर्व वर्षों की भांति सभी विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं। इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करें।

 

कलेक्टर द्वारा लोकायुक्त एवं ईओडब्ल्यू में दर्ज प्रकरणों में समयसीमा में जानकारी प्रस्तुत करने, विभिन्न आयोगों, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रीगणों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही निर्धारित समयावधि में करने तथा की गई कार्यवाही से संबंधित कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों में नियमानुसार कार्यवाही करने तथा की गई कार्यवाही से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में सीईओ जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!