Re. No. MP-47–0010301

Sidhi:जिले के मंदिरों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान

जिले के मंदिरों में चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान

जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य नागरिक कर रहे सहभागिता

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह

अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। अयोध्या में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से अधिक से अधिक आमजनों को जोड़ने हेतु राज्य शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख मंदिरों एवं अन्य धार्मिक स्थलों में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साफ-सफाई अभियान में जनप्रतिनिधियों सहित प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सहभागिता की जा रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान के स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

इसी क्रम में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक, जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह परिहार एवं कलेक्टर श्री साकेत मालवीय सहित गणमान्य नागरिकों ने बटौली मंदिर परिसर की साफ-सफाई में सहभागिता की। विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम ने जनपद पंचायत मझौली के सोनवर्षा नदहा में श्री राम जानकी मंदिर के परिसर में तथा जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम भगवार में देवी मंदिर परिसर एवं हनुमान मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

इसी प्रकार जिले के अन्य मंदिरों में गणमान्य नागरिकों तथा ग्रामवासियों द्वारा उत्साह के साथ साफ-सफाई की जा रही है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!