Re. No. MP-47–0010301

सीधी में बड़ा सड़क हादसा, सड़क से कई फीट नीचे पलट कर पहुंची स्कूल बस

सीधी में बड़ा सड़क हादसा, सड़क से कई फीट नीचे पलट कर पहुंची स्कूल बस

दर्जन भर छात्र हुए घायल 2 की हालत गंभीर

सीधी जिले के बहरी क्षेत्र में आज एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दर्जन भर छात्रों को चोटे आई हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर है जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती किया गया है घटना में चालक की लापरवाही बताई जा रहीं हैं।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित गोल्डन स्टार एकेडमी स्कूल की मिनी बस क्रमांक mp53p0824 बहरी स्कूल से छात्रों को लेने जा रही थी । जहां तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के चलते चोराही गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और पलट कर रोड से कई फीट नीचे चली गई घटना में करीब दर्जन भर छात्रों को चोटे आई थी। जिन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाहरी लाया गया वहां से करीब छ:छात्रों को जिला चिकित्सालय सीधी के लिए रेफर कर दिया गया था बाकी छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया वहीं जिला चिकित्सालय पहुंचे छ:छात्रों में से दो की हालत गंभीर है। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शेष छात्रों को उनके परिजनों के साथ उनके घर भेज दिया गया है।

इन छात्रों को आई चोट

बाहरी में प्राथमिक उपचार के बाद जहां सभी छात्रों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया था वहीं करीब आधा दर्जन छात्रों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था जिला अस्पताल पहुंचने वाले घायल छात्रों में सौरभ कुशवाहा 6 वर्ष निवासी गोडाही, प्रीतम शुक्ला 7 वर्ष निवासी सरसा, शिवकुमार सेन 9 वर्ष चोराही, एवं एक अन्य छात्रा को जिला अस्पताल में इलाज के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है जबकि अखंड देव द्विवेदी 11 वर्ष निवासी गोडाही एवं कंचन सेन निवासी चोराही को ज्यादा चोट आने के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

क्षमता से अधिक बैठे थे छात्र

ज्यादातर देखा गया है कि किसी बडे़ हादसे के बाद प्रशासन जाग्रत होता है और जांच कार्यवाही शुरू करता है लेकिन यह कार्यवाही केवल शहरी क्षेत्रों तक ही सीमित रहता है दूर ग्रामीण इलाकों में यह जांच नहीं हो पाती। हालही में आज घटित घटना में देखा गया है कि स्कूल वाहन में क्षमता से अधिक छात्रों को भरा गया था। वाहन कि क्षमता 17+2 है जबकि वाहन में करीब 30 छात्र सवार थे। चालक को लेकर भी तरह तरह के आरोप है। ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में इसी तरह का हाल है जहाँ गैर प्रशिक्षित चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक विद्यालय वाहन चलाए जा रहे हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!