आक्रोशित छात्राओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव
-घंटे भर बंद रहा कलेक्ट्रेट कार्यालय का रास्ता जानिए क्या थी वजह
– कलेक्टर के आश्वासन के बाद खुला रास्ता

वर्तमान में घोषित हुए महाविद्यालयों के परीक्षा परिणाम में कन्या महाविद्यालय का रिजल्ट काफी निराशा जनक रहा जिसे लेकर आक्रोशित छात्राओं द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में घंटे भर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय के एक मात्र रास्ते को बंद कर दिया गया जिसके कारण काफी देर तक लोगों का आवागमन बंद रहा अधिकारी-कर्मचारी भी इससे परेशान दिखे।
दरअसल कन्या महाविद्यालय के घोषित रिजल्ट में कुल नौ सौ छात्राओ में से सात सौ छात्राओ को फेल घोषित कर दिया गया है और एक विषय में तो सभी को जीरो अंक दिए गए हैं रिजल्ट आते ही छात्राओ में बड़ा आक्रोश व्याप्त हो गया जिसके बाद आक्रोशित सैकड़ों छात्राओ ने छात्र नेता शिवम शुक्ला के नेतृत्व में कालेज से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पहुचकर धरना शुरू कर दिया गया। लगभग एक घण्टे तक कलेक्टेट परिसर का गेट बंद कर नारेबाजी की जाती रहीं इसके बाद एसडीएम गोपद बनास कि पहल पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने छात्राओ को बुलाकर उनकी समस्याओ को सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया तब जाकर छात्राओ ने कलेक्ट्रेट का रास्ता बहाल किया गया।

सात सौ छात्राओं को मिले शून्य
कलेक्टर साकेत मालवीय को छात्राओं ने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा की परीक्षा परिणाम का पुन: मूल्यांकन कराया जाए या पुन: परीक्षा कराया जाए क्योंकि जो परीक्षा परिणाम आया उसमें तकरीबन एक विषय में सात सौ छात्राओं को जीरो नंबर दिया गया है। छात्राओं ने कहा कि पूर्व में भी छात्राओ के परीक्षा परिणाम को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है परंतु कॉलेज प्रशासन द्वारा पठन-पाठन संबंधी व्यवस्था में हीलाहवाली की जाती रही है जबकि कन्या महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 50 से 55 प्रतिशत है जो की जिले के लिए गंभीर एवं चिंताजनक परीक्षा परिणाम माना जाता है यदि कॉलेज प्रशासन की यही रवैया रही आई तो छात्रों का भविष्य अन्धकार मय हो जाएगा महाविद्यालय में पठन-पाठन सही न होने के कारण ही जो परीक्षा परिणाम आया है वो काफी निराशाजनक है। छात्राओं ने बताया कि जारी परीक्षा परिणाम में लगभग 75 प्रतिशत छात्राएं प्रमोटेड हो गई हैं और एक विषय की परीक्षा शुल्क 26 सौ रूपए लगती है। ऐसे में सरकारी स्कूल में पढऩे वाली सामान्य और गरीब घर की छात्राएं यह खर्च कैसे वहन करेंगी।

छात्राओं ने एसपी का रोका रास्ता
आक्रोशित छात्राओं द्वारा कलेक्ट्रेट के अंदर दाखिल होने वाले एक मात्र गेट पर बैठ कर रास्ते को रोक दिया गया था। इसी दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में आए पुलिस अधीक्षक डॉ. रवींद्र वर्मा को बाहर जाना था लेकिन छात्राओं द्वारा उन्हें भी रास्ता नहीं दिया गया। काफी देर तक समझाइश देने के बाद पुलिस अधीक्षक के वाहन को रास्ता दिया गया लेकिन अन्य अधिकारियों को रोक कर रखा गया।
देखिए आक्रोशित छात्राओं का प्रदर्शन….
https://www.facebook.com/share/v/J1D3jHfUFxdTznKU/?mibextid=qi2Omg









