Re. No. MP-47–0010301

सीधी शहर में भड़की आग, साइकिल दुकान का सामान जलकर हुआ खाक

 सीधी शहर में भड़की आग, साइकिल दुकान का सामान जलकर हुआ खाक

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

 

सीधी- शहर के न्यू मुस्ताक साइकल स्टोर मे शाम 7 बजे के करीब अचानक आग लग गई। जिसकी वजह से धू-धू कर पूरी दुकान जलने लगी। देखते ही देखते आग की लपटों में पूरी दुकान घिर गई और आग की लपटों में दुकान का सामन जलने लगा।

आग लगते ही आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। जहां जानकारी लगते ही नगर पालिका प्रशासन और जिला प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार दुकान न्यू मुश्ताक साइकल स्टोर के संचालक मोहम्मद इस्तखार की थी जहां आग लग गई है जिसकी वजह से दुकान का सामान आग के गोले में तब्दील हो गया था। हालांकि आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया और अभी कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन कर पाना मुश्किल होगा मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासन के द्वारा आज को बूझकर आगे की कार्यवाही की जा रही है

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!