Re. No. MP-47–0010301

अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर हमला, वन भूमि पर कर रहे थे कब्जा

अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर हमला, वन भूमि पर कर रहे थे कब्जा

शहडोल- जिले के ब्यौहारी वन परिक्षेत्र अंतर्गत पपौढ़ बीट में अतिक्रमण रोकने गए वन अमले पर लोगों ने हमला कर दिया है। अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। यह घटना शनिवार की है जिसकी शिकायत पर रविवार को पपौंध पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत बीट गार्ड आनंद शुक्ला ने की है।बीट गार्ड आनंद शुक्ला ने बताया कि परिक्षेत्र सहायक अल्हरा रमाशकर पाण्डेय स्टाफ पुष्पेन्द्र मिश्रा, रामदीन बैगा, अमित बैगा, अंशकालिक सुरक्षा श्रमिक शिवरतन कोल, उदयभान कोल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बीट पपौढ़ कक्ष क्रमांक पी-143 मे अवैध झोपड़ी बनाते हुए लोग दिखे। जब उसे रोकने गए तो हमला हो गया।
बीट गार्ड ने पुलिस को बताया कि जब हम लोगों ने पास में जाकर पूछा तो उसने अपना नाम बबलू सिह गोड़ निवासी पडुई (दलको कोठार) का रहना बताया। तब उसे अवैध झोपड़ी निर्माण कार्य को रोकने को कहा तो उसने मना कर दिया।तभी अतुल सिंह नाम लड़का का आया और बोलने लगा कि झोपड़ी यहीं पर बनाएंगे।पीड़ित बीट गार्ड ने पुलिस को बताया कि उसी समय सफेद आसमानी नीले रंग का शर्ट पहने एक व्यक्ति आया जो बीट गार्ड पुष्पेन्द्र मिश्रा से कुल्हाड़ी छीन रहा था और अतुल सिंह ने पीछे से पुष्पेन्द्र मिश्रा को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। मौके पर रामदीन बैगा, अमित बैगा, अंशकालिक सुरक्षा श्रमिक शिवरतन कोल, उदयभान कोल ने बीच बचाव किया।पपौंध पुलिस ने बताया कि मामले में अपराध दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद वनकर्मियों ने महेंद्र सिंह गोंड नाम के आरोपित को पकड़ लिया था। वहीं अतुल सिंह नाम का आरोपित फरार है। जिसे पुलिस जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!