Re. No. MP-47–0010301

Satna news:पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

Satna news:पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

सतना-उचेहरा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में एक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, उचेहरा थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में खेलते- खेलते दो बच्चे पानी मे भरे गड्ढे में जा गिरे। जब तक बच्चों को बाहर निकाला जा सका तब तक शिवांश साकेत पिता सुदामा साकेत (4) निवासी मानिकपुर की मौत हो गई।

जबकि आदी साकेत पिता अनिल साकेत (4) घायल हो गया। बताया जाता है कि तीन बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे तभी शिवांश और आदी गड्ढे में गिर पड़े। उनके साथ ही खेल रही बालिका ने उन्हें गिरता देख घर वालों को इसकी सूचना दी। घर वाले भाग कर वहां पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में बाहर निकाला।

बच्चों को सतना जिला अस्पताल ले आया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवांश को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चे आपस मे ममेरे-फुफेरे भाई बताए जाते हैं। हादसे की सूचना जिला अस्पताल की पुलिस चौकी को मिली तो पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई के लिहाज से पोस्टमॉर्टम कराने को कहा। लेकिन परिजन इसके लिए काफी देर तक राजी नहीं हुए। पुलिस और अन्य लोग उन्हें समझाइश देते रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!