Re. No. MP-47–0010301

सीएम के निर्देश पर निलंबित हुए SDM ,सड़क पर मारपीट का विडियो हुआ था वायरल

सीएम के निर्देश पर निलंबित हुए SDM ,सड़क पर मारपीट का विडियो हुआ था वायरल

उमरिया- उमरिया जिले के बांधवगढ़ SDM अमित सिंह को निलंबित कर दिया गया है।दो लोगों के साथ सड़क पर कथित तौर पर मारपीट करवाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब उनके खिलाफ ऐक्शन हुआ है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डॉक्टर यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘बांधवगढ़ एसडीएम द्वारा दो युवकों से मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। एसडीएम को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। मध्य प्रदेश में सुशासन की सरकार है। प्रदेश में आमजन से इस तरह का अमानवीय व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

 

https://www.facebook.com/share/p/rgDLGUehAV65WzjP/?mibextid=qi2Omg

गौरतलब है कि उमरिया से एसडीएम का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें गाड़ी को ओवरटेक करने से गुस्साए एसडीएम ने दो युवकों की गाड़ी का पीछा किया। उन्हें रुकवाया। फिर उन्हें अपने मातहतों से पिटवा दिया। दोनों युवकों का सिर फट गया। उनकी गाड़ी भी फोड़ दी गई। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। घायल युवक का कहना था कि मेरी गलती सिर्फ इतनी थी कि मैं अपने काम में जा रहा था। मुझे देर हो रही थी। इस वजह से मैं गाड़ी तेज चला रहा था। इसकी वजह से एसडीएम साहब की गाड़ी को मैंने ओवरटेक कर दिया। इसके बाद एसडीएम ने खुद मेरी पिटाई की और अपने ड्राइवर तथा अन्य लोगों से भी मुझे पिटवाया।हालांकि, बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह ने कहा था कि दोनों युवक नशे में थे। तहसीलदार को कट मारकर भाग रहे थे। रोका तो झगड़ा करने लगे। उन्होंने मारपीट की तो साथ वाले लोगों ने उन्हें मारा। मैं बीच-बचाव कर रहा था। इतना ही कह रहा था कि इन्हें पुलिस के हवाले कर दो।
बांधवगढ़ पुलिस ने इस मामले में वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए पीड़ित युवकों की शिकायत पर कार्रवाई भी कि जा रही है इसी बीच सीएम ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस मामले में एक तहसीलदार विनोद कुमार की भूमिका भी सामने आई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!