भाजपा के दबंग पार्षद से परेशान लोग, अपनी ही जमीन पर नहीं बना पा रहे घर
लगातार करते हैं पैसों की मांग नहीं देने पर करते हैं प्रताड़ित
थाने सहित तहसील एवं पुलिस अधीक्षक को दे चुके हैं आवेदन

सरई– नगर परिषद सरई अंतर्गत भाजपा के एक चर्चित नेता जो कि वहाँ वार्ड के पार्षद भी हैं से लोग काफी दिनों से परेशान हैं कारण की अपने ही पट्टे की जमीन पर घर बना रहे कई परिवारों को भाजपा नेता द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और घर बनाने से रोका जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा के नेता द्वारा जबरन उनकी जमीन पर रोक लगाई जा रही है और कहा जाता है कि पैसे दो नहीं तो तुम्हारी जमीन घटती जाएगी। इस आशय की शिकायत भी कई बार की गई लेकिन नेताजी की पहुंच के कारण कार्यवाही नहीं हो रही।

जी हां बता दें कि सिंगरौली जिले के नगर परिषद सरई क्षेत्र के निवासी वहां के स्थानीय भाजपा नेता रमापति जायसवाल द्वारा स्थानी लोगों को बेहद प्रताड़ित किया जा रहा है लोगों ने की जानकारी देते हुए बताया है कि वार्ड क्रमांक 4 में कई परिवार है जिनके द्वारा अपना घर बनाने के लिए जमीन खरीदी गई थी लेकिन रमापति जायसवाल द्वारा अपनी पहुंच का प्रयोग करते हुए उनके घर पर रोक लगा दी गई है उनके द्वारा कहा जाता है कि यह जमीन उनकी है जबकि उक्त परिवारों के पास उनकी जमीन का पत्ता नक्शा खसरा और डायवर्सन सहित सभी दस्तावेज मौजूद है बावजूद इसके रमापति द्वारा उन पर पैसे के लिए दवा बनाया जाता है और पैसा ना देने पर गाली गलौज करते हुए धमकी दी जाती है साथ ही अपने साथियों से इन्हें प्रताड़ित कराया जाता है आधा अधूरा काम करवा कर लोग बैठे हुए हैं उन पर किसी न किसी तरह से रमापति द्वारा रोक लगा दी जाती है।



वार्ड वासियों द्वारा कई बार इस बात को लेकर पुलिस थाने तहसील कार्यालय समेत पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत पत्र सोपा गया लेकिन उनकी सहायता के लिए कोई आगे नहीं आया इन सब बातों से स्थानीय नेता के मनोबल में और बढ़ोतरी हुई है वार्ड के निवासियों द्वारा बताया गया कि रमापति द्वारा उनसे मोटी रकम मांगी जाती है और कहा जाता है कि पैसे अगर नहीं दोगे तो तुम्हारी जमीन धीरे-धीरे घटती जाएगी मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता साथ ही रमापति द्वारा खुद ही पटवारी बनते हुए जमीनों की माप की जाती है और लोगों को परेशान किया जाता है स्थानीय नेताओं का संरक्षण होने के कारण इन पर कोई कार्यवाही नहीं होती ।








