नहर में मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस
रीवा की बीहर नदी में बुधवार सुबह युवक की लाश मिली है। मामला आजाद नगर निपनिया का है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में हत्या कर लाश को नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि पूरी घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कलकत्ती घाट की है।








