Re. No. MP-47–0010301

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 06 हजार रूपये का ईनाम घोषित

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 06 हजार रूपये का ईनाम घोषित

पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 06 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति आरोपी को गिरफ्तार करेंगा या गिरफ्तारी के लिए ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हो सके इनाम राशि के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जायेगा। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का मान्य होगा।

श्री वर्मा ने बताया कि ग्राम जमुआ नं.-1 थाना मझौली के भोला केवट की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये एवं एक अज्ञात फरार अरोपियों की गिरफ्तारी पर 03 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है। उक्त के संबंध में अधिक जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीधी से प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!