Re. No. MP-47–0010301

देर रात नड्डा से मिले शिवराज,बंद कमरे में हुई बात

देर रात नड्डा से मिले शिवराज,बंद कमरे में हुई बात

नई दिल्ली-बीती रात भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे जहां बंद कमरे में दोनों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई।

जी हां दरअसल इंदौर सांसद शंकर लालवानी के बेटे मीत का गुरुवार को दिल्ली में रिसेप्शन था। इस मौके पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच थोड़ी देर तक चर्चा हुई। उसके बाद नड्डा के साथ कार में बैठकर शिवराज भी उनके आवास पर पहुंचे। जहां बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक चर्चा हुईहुई हालांकि क्या और किन मुद्दों पर चर्चा हुई इसकी जानकारी नहीं है लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!