Re. No. MP-47–0010301

Crime news: टाइगर रिजर्व में शिकार करने गए तीन शिकारी हथियार सहित गिरफ्तार

Crime news: टाइगर रिजर्व में शिकार करने गए तीन शिकारी हथियार सहित गिरफ्तार

सागर-वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व (नौरादेही अभयारण्य) में हथियार लेकर शिकार करने गए चार आरोपितों में से वन अमले ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एक आरोपित अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकला। जानकारी मुताबिक खेतों के आगे काम कर रहे लोगों ने वन अमले को सूचना दी थी, कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के उद्देश्य से बंदूक एवं अन्य सामान के साथ जंगल के भीतर बरकोटी हर की तरफ गए हुए हैं।
सूचना मिलने के बाद अमले ने अधिकारियों का मार्गदर्शन लेते हुए आरोपितों को मौके पर घेरा और घेराबंदी कर तीन आरोपित खड़ी पिता पूरन रैकवार निवासी मुडेरी तहसील दमोह, राजेश पिता दामोदर लोधी निवासी मुहरा, तहसील तेंदूखेड़ा और जीवन पिता जगदीश लोधी निवासी मुहरा, तहसील तेंदूखेड़ा को गिरफ्तार किया तथा एक अन्य आरोपित घूमन पिता महेन्द्र लोधी निवासी जमुनिया रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। इसकी तलाश जारी है।
मौका स्थल से एक नग भरमार बंदूक, फंदे, छर्रे, बारूद, पोटाश, क्लिच वायर फंदा, जीआई तार बरामद कर जब्त कर वन्यप्राणी संरक्षण की विभिन्न धाराओ के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया एवं आरोपितों को न्यायालय रहली में पेश किया गया। इस कार्रवाई में नीरज बिसेन वनक्षेत्रपाल गेम परिक्षेत्र अधिकारी मोहली, राजेन्द्र राय परिक्षेत्र सहायक आंखीखेड़ा, हरिशंकर मिश्रा परिक्षेत्र सहायक झापन, मोहम्मद साकिर खान कार्यवाहक वनपाल की भूमिका रही।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!