Re. No. MP-47–0010301

MP News उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ…..

MP News उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का किया शुभारंभ…..

खेल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण

भोपाल _एमपी के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि खेल मानव के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है यह कौशल में विकास के साथ सामूहिक प्रयास, साहस, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और टीमवर्क को बढ़ावा प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और मध्यप्रदेश खेल के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। हाल ही में मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्यप्रदेश के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। नई शिक्षा नीति में भी खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित की गयी है।

बतादें की उप मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश की क्रिकेट क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं सुश्री सौम्या तिवारी, श्री सौम्य पांडेय, श्री रजत पाटीदार का उल्लेख कर उपस्थित क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आज अंकुर खेल मैदान भोपाल में शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का क्रिकेट शॉट लगाकर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामना दी। 5 फ़रवरी से 13 फ़रवरी तक चलने वाले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 32 टीम सहभागिता कर रही हैं।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!