Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news;लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक में बोले कैबिनेट मंत्री अपने कार्यों का करे सिंहावलोकन..

लोकसभा प्रबंधन समिति की बैठक में बोले कैबिनेट मंत्री अपने कार्यों का करे सिंहावलोकन
सीधी। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हर दृष्टि से तैयार रहे। अपना सिंहावलोकन करते हुए, कांग्रेस मुक्त पोलिंग के अभियान में जुटे।भारतीय जनता पार्टी के रींवा क्लस्टर प्रभारी कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने पर्सली रिसोर्ट में आयोजित बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी बूथ सशक्तिकरण अभियान के कार्य में जुटे। आगामी लोकसभा चुनाव के तारतम्य में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की प्रबंध समिति के कार्यों का विस्तृत व्यौरा कैबिनेट मंत्री श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। हर कार्य का दायित्वोद के साथ उसका महत्व बताएं।भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के महामंत्री एवं रीवा संभाग के संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि गांव चलो अभियान पार्टी का राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान से पार्टी का 10 प्रतिशत से अधिक वोट बढ़ाने का लक्ष्य होना चाहिए। पार्टी प्रत्याशी की चिंता हमें नहीं करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और कमल के फूल के लिए कार्य करना है।भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने स्वागत उपरांत कहा कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी को प्रचंड मतों से विजय श्री करने के लिए हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी जनता जनार्दन के साथ तैयार खड़ा है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने चुनाव की तैयारी का विस्तृत व्यौरा भी प्रस्तुत किया।
लोकसभा संसदीय क्षेत्र सीधी के संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी ने बैठक में लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति और तैयारी का व्यापक व्यौरा रखते हुए कहा कि चुनाव प्रबंधन लोकसभा चुनाव की जीत की पहली सीढ़ी है। लोकसभा में कुल 40 मंडल हैं और 2072 बूथ हैं। सभी बूथों को जीतने की व्यापक कार्य योजना बना ली गई है। बैठक का संचालन प्रदेश कार्य समिति सदस्य और सिंगरौली जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी, भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, सिंगरौली जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी, पंचायत एवं ग्रामीण राज्य मंत्री राधा सिंह, सिंगरौली भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, विधायक रीती पाठक, कुंवर सिंह टेकाम, विश्वामित्र पाठक, रमानिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, शरद कोल, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, इंद्र शरण सिंह चौहान, गिरीश द्विवेदी, दिलीप शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मती मंजू रामजी सिंह, जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार सहित सीधी, सिंगरौली और ब्यौहारी के लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

You May Like This

error: Content is protected !!