Re. No. MP-47–0010301

एक और अधिकारी पर चली सीएम मोहन की तलवार,गाली देने पर हटे जावरा SDM

एक और अधिकारी पर चली सीएम मोहन की तलवार,गाली देने पर हटे जावरा SDM

भोपाल- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बार फिर बदसलूकी करने वाले एक और अधिकारी पर सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई के आदेश दिए है। और किसानों को गाली देने पर जावरा SDM को हटा दिया गया है। खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि रतलाम जिले के जावरा SDM द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता का कृत्य, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। मेरे निर्देश पर SDM को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। सुशासन हमारा मूल मंत्र है। मध्यप्रदेश में नागरिकों से इस तरह का अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रतलाम जिले के जावरा SDM अनिल भाना का किसानों को गालियां देते हुए का वीडियो मंगलवार को सामने आया था। इसमें किसान उनसे कह रहे हैं, ‘साहब, गलत शब्द मत कहिए। प्यार-मोहब्बत से बात करिए।’ SDM कहते हैं, ‘तुम एक गाली दोगे तो मैं पच्चीस गालियां दूंगा। मेरे से तमीज से रहना। मुझे जानते नहीं हो।’ एक किसान से उन्होंने यह तक कहा, ‘समझ नहीं आएगा, कहां जाएगा।’
मामला सोमवार का है। बड़ायला चौरासी के किसानों ने यहां रेलवे का दोहरीकरण, गुड्स यार्ड और एप्रोच रोड का काम रुकवा दिया था। वे ज्यादा मुआवजा और नए अंडरपास की मांग कर रहे थे। SDM, रेलवे अफसरों के साथ उन्हें समझाने पहुंचे थे।
आन्दोलित किसानों को समझाने पहुंचे थे अधिकारी
बड़ायला चौरासी में रतलाम नीमच रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। इसके लिए जावरा से गुड्स यार्ड को 9 किमी दूर बड़ायला चौरासी में शिफ्ट किया जा रहा है। रेलवे ने गुड्स यार्ड और वहां तक बनाए जाने वाले एप्रोच रोड, दोहरीकरण के लिए बड़ायला चौरासी के 27 किसानों की जमीन अधिग्रहीत की है। किसानों ने गांव में काम रुकवा दिया। उनका तर्क है कि उन्हें कम मुआवजा दिया जा रहा है। SDM, रेलवे के अफसरों के साथ किसानों को समझाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बहस हो गई।

Leave a Comment

error: Content is protected !!