Re. No. MP-47–0010301

Sidhi news;पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में लगी है हमारी सरकार — देव कुमार

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने में लगी है हमारी सरकार — देव कुमार

सीधी । एकात्म मानववाद के प्रणेता महामना पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर गांव चलो अभियान के तहत सीधी विधानसभा के बूथ 7 चूल्ही में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में 24 घंटे व्यतीत करने के उपरांत समापन अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन राष्ट्र ऋषि के रूप में है। समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही पंडित जी के जीवन आदर्श की सीख है। भारतीय जनता पार्टी और पार्टी की सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को पूरा करने में लगी हुई है। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पंडित जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व से सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, किसान मोर्चा के महामंत्री संदीप द्विवेदी, रणबहादुर सिंह, मण्डल महामंत्री श्रीमती इंद्रावती, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक के के गुप्ता , बूथ अध्यक्ष हरिहर विश्वकर्मा, दिलीप पाण्डे सहित स्थानीय कार्यकर्ता साथियों के साथ शामिल हुआ।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!