Re. No. MP-47–0010301

सपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी-जय सिंह

सपा सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी-जय सिंह

सीधी।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह राजू ने सीधी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक सोनवर्षी में की। बैठक में उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के हर एक विधानसभा वार भारतीय जनता पार्टी सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए के अंतर्गत सभी को समानता का अधिकार देने की बात की है ।उसमें पिछड़ा, दलित आदिवासी और अगड़ी जो पिछड़े हुए हैं उन सबके लिए समान रूप से एक अच्छी सोच के तहत काम करने का संकल्प लिया गया है और उसी के तहत पूरे देश में सपा आने वाले समय में अच्छा प्रतिनिधित्व के सहभागी होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रभारी रहे राजनारायण , कन्हैया यादव ,उमेश साकेत ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संग्राम सिंह चौहान ,लल्लन दुबे ,राजरूप जायसवाल, रामनाथ केवट, सोमनाथ वर्मा, विश्वदीप सिंह गोड़, रामलाल सोंधिया, चंद्रशेखर बैगा, अमन सिंह बघेल, अनिरुद्ध दाहिया, लाल कुमार उइके, मोहम्मद एनुल साहिल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!