Re. No. MP-47–0010301

सीधी में लाखों की चोरी,दम्पति गए गंगा स्नान को घर में चोरों ने किया हाथ साफ

सीधी में लाखों की चोरी,दम्पति गए गंगा स्नान को घर में चोरों ने किया हाथ साफ

सीधी- सीधी जिले में लाखों कि चोरी का मामला प्रकाश में आया है जहाँ दम्पति गंगा स्नान को गए थे और उनके घर में चोरों ने हाथ साफ करते हुए नगदी सहित लाखों का सामन पर कर दिया। पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजानकी नगर का है जहां सूने घर का दिन दहाड़े  ताला तोड़कर अज्ञात चोरो ने सोने-चांदी के आभूषण के साथ नगदी पार कर कर दी है। दम्पति ने घर वापस लौटकर जब देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला, जहा पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि रामजानकी नगर निवासी राजकुमार पिता मुनिदेव उपाध्याय (44) अपनी पत्नी के साथ गंगा स्नान करने प्रयागराज 8 फरवरी को  चले गए थे। जहा सूने घर का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए कीमत के सोने व चांदी के आभूषण सहित दस हजार रुपए नगदी को पार कर दिए। जिस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध पंजीवद्ध कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस चोरी की वारदात में पीड़ित को लाखों रुपए नुकसानी का सामना करना पड़ा है। चोरों द्वारा चार नग सोने की कंगन, एक नग सोने का हार, दो जोड़ी सोने की चूड़ी, दो जोड़ी सोने का बाला, दो जोड़ी सोने का झुमका, पांच नग लेडीज अंगूठी, तीन नगर पुरुष अंगूठी, पांच नग सोने की चैन, पांच नग सोने की लाकिट, एक सोने की मनचली, दो नग चांदी की कमरबंद, पांच नग पायल, छागल, एक चांदी की करधन, एक नग चांदी की चौरासी व दस हजार रुपए नगदी पार कर दिए हैं।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!