दुर्घटना का शिकार हुई सीधी से सिंगरौली जा रही यात्री बस
सिंगरौली- सीधी सिंगरौली सड़क मार्ग पर सीधी से सिंगरौली जा रही एक यात्री बस और बलकार में टक्कर होने के कारण कई यात्री घायल हो गए हैं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी-सिगरौली सड़क मार्ग पर जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत खाखन नदी के निर्माणाधीन पुलिया पर सीधी से सिगरौली जा रही प्रधान बस सर्विस की यात्री बस क्रमांक mp17p0631 की भिडंत सिगरौली कि तरफ से आ रहे बल्कर से हो गई जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं। जगह कम होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। भिडंत में यात्री बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। घायलों का आकड़ा अभी नहीं मिल
सका है। 

बता दे की सीधी सिंगरौली की ऐतिहासिक सड़क विगत एक दशक से अधिक समय से अधूरी पड़ी है। कई ठेकेदार आए और गए लेकिन सड़क पूरी नहीं हो पाई हां इस सड़क के चलते कई बार हादसे हुए हैं और हादसों का दौर अभी भी जारी है न जाने और कितने हादसों के बाद यह सड़क बनाकर तैयार होगी हालांकि वर्तमान में काम चालू है लेकिन काम की गति कछुआ चाल ही है।









