Re. No. MP-47–0010301

एमपी में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन

एमपी में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस के उम्मीदवार आज दाखिल करेंगे नामांकन

भोपाल- मप्र की पांच राज्यसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। बुधवार को भाजपा ने चार सीटों पर और कांग्रेस ने एक सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी, जो आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा ने पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया सहित केंद्रीय मंत्री डा. एल मुरुगन और उमेश नाथ महाराज तथा बंसीलाल गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस ने अशोक सिंह के नाम पर दांव खेला है। उम्मीद है कि ये सभी प्रत्याशी दोपहर बाद नामांकन दाखिल कर सकते हैं। मौजूदा समीकरणों के हिसाब से मप्र की चार सीटों पर भाजपा और एक पर कांग्रेस के उम्मीदवार की जीत तय लग रही है।

02 अप्रैल को समाप्त हो रहा मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल

यहां पर यह बता दें कि प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा की ओर धर्मेन्द्र प्रधान, डा. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस से राजमणि पटेल शामिल हैं।

कल होगी नामांकन पर्चों की जांच
राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 08 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 15 फरवरी तक नामांकन जमा होंगे। अगले दिन इनकी जांच होगी। 20 फरवरी तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। 27 फरवरी मतदान सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। पांच बजे से मतगणना होगी और फिर इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व संपन्न कर ली जाएगी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!