Re. No. MP-47–0010301

BCA फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हाॅस्टल के कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश

BCA फर्स्ट ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, हाॅस्टल के कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश

मेरठ। एमआईईटी कॉलेज में बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा मनीषा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मनीषा की लाश हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकी मिली थी. सूचना पर परिजन मेरठ पहुंचे हैं. वहीं, परिजनों का आरोप है कि कॉलेज वाले उनसे सच्चाई छिपा रहे हैं.पूरा मामला मेरठ के जानी थाना क्षेत्र का है. यहां बिहार, चंपारण जिले की रहने वाली मनीषा का बुधवार रात लगभग 7.30 बजे कमरे में डेड बॉडी लटकी मिली. जानी पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है. बिहार, चंपारण जिले की रहने वाली मनीषा पुत्री जितेन्द्र एमआईईटी परतापुर में बीसीए फर्स्ट ईयर की छात्रा थी. वह एमआईईटी मेरठ बागपत बाइपास के कैंपस स्थित हास्टल में कमरा नंबर 223 में रह रही थी.गुरुवार को 8 बजे के करीब मनीषा अपने हाॅस्टल के कमरें में फांसी पर लटकी मिली. कमरा अंदर से बंद था. छात्रा की आत्महत्या की सूचना मिलते ही जानी पुलिस मौके पर पहुंती. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!