Re. No. MP-47–0010301

10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई शिक्षा विभाग कि महिला लिपिक

10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुई शिक्षा विभाग कि महिला लिपिक

भोपाल- राजधानी में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की एक महिला क्लर्क को 10000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला बरखेड़ा में स्थित शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संकुल केंद्र में वरिष्ठ लिपिक के तौर पर पदस्थ है। उस पर एक प्राथमिक शाला की सहायक शिक्षिका ने पेंशन संबंधी कागजी कार्रवाई करने के ऐवज में रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस पर लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और शुक्रवार दोपहर जैसे ही फरियादी महिला ने स्कूल के कार्यालय पहुंचकर आरोपित महिला क्लर्क को रुपयों से भरा लिफाफा सौंपा, लोकायुक्त टीम ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित महिला क्लर्क से पूछताछ शुरू कर दी है।

लोकायुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला पिपलिया पेंदे खां में सहायक शिक्षिका लिओलिना इक्का ने 14 फरवरी को एक शिकायती आवेदन दिया था। उसमें उन्होंने बताया कि वह इसी साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होने वाली हैं और उन्होंने अपनी पेंशन से संबंधित समस्त दस्तावेज विगत जनवरी में संकुल केंद्र शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरखेड़ा की लेखा शाखा में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक रानी शर्मा के पास जमा कर दिए थे। उपरोक्त कार्य को करने के ऐवज में रानी शर्मा द्वारा उनसे 50000 रुपये रिश्वत की मांग की गई। बाद में उनके बीच 25000 रुपये पर सहमति बनी और 15000 रुपए पहले देने एवं बाकी रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ। शिकायत की तस्दीक करने के बाद आरोपित को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। शुक्रवार को फरियादी महिला ने जैसे संकुल केंद्र पहुंचकर आरोपित महिला क्लर्क को 10000 रुपयों से भरा लिफाफा दिया, लोकायुक्त की टीम ने उसे पकड़ लिया। लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला की अगुआई में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप, अवध की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!