Re. No. MP-47–0010301

इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित अन्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त

इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित अन्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त

भोपाल- मोहन यादव सरकार के निगम, मंडल, बोर्ड और प्राधिकरण में पिछली सरकार में हुईं राजनीतिक नियुक्तियों को निरस्त करने के निर्णय के बाद विभागों द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के मनोनयन को निरस्त कर दिया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने शुक्रवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन सहित अन्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों की नियुक्तियां निरस्त कर दीं। प्राधिकरणों के कामकाज में कोई बाधा न आए, इसके लिए विभाग ने संभागायुक्त और कलेक्टर को अध्यक्ष पद का प्रभार दिया है।
इंदौर, भोपाल और उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का प्रभार संभागायुक्त संभालेंगे। वहीं, कटनी रतलाम और देवास विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष का प्रभार कलेक्टर को दिया गया है। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण पचमढ़ी के अध्यक्ष का प्रभार नर्मदापुरम कलेक्टर के पास रहेगा।

मंत्रालय में उप सचिव बनाए गए विनीत तिवारी

भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त विनीत तिवारी को मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया है। उन्हें अभी सामान्य प्रशासन विभाग के पूल में रखा गया है। विभाग का आवंटन बाद में किया जाएगा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!