Re. No. MP-47–0010301

Sidhi crime:पुलिस के हाथ लगा बाइक चोर

Sidhi crime:पुलिस के हाथ लगा बाइक चोर

-आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद

सीधी-शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक की चोरी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। जिसे न्यायालय प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
बताया गया कि जमोड़ी थाना अंतर्गत करगिल गांव निवासी अनिल पिता सोभनाथ शर्मा (28) शहर के अलग-अलग स्थानों से बाइक क्रमांक एमपी 53 एमडी 2942 वाहन मालिक अनुप कुमार पिता शेषमणि प्रजापति व एमपी 53 एमजी 2911 मालिक मनीश पिता राजकुमार सिंह निवासी कुबरी थाना चुरहट की बाइक चोरी कर लिया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करते हुए जमोड़ी पुलिस द्वारा तलाश की गई तो सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रहीं, जिसके कब्जे से दोनों बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!