Re. No. MP-47–0010301

Sidhi crime:अवैध शराब की बिक्री करते पकड़ाई महिला

Sidhi crime:अवैध शराब की बिक्री करते पकड़ाई महिला

सीधी-जमोड़ी थाना अंतर्गत पडऱी गांव में महिला अवैध शराब की बिक्री कर रही थी, जिस पर पुलिस ने दबिश देकर ५० पाव देशी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई गुरुवार की शांम करीब पांच बजे की गई।
बताया गया कि पडऱी गांव निवासी संगीता पति पारस साहू अपने आवास में बिना किसी अनुज्ञा पत्र के शराब की बिक्री लंबे समय से कर रही थी, मुखविर की सूचना पर जमोड़ी थाना पुलिस द्वारा दबिश देकर महिला के कब्जे से ५० पाव प्लेन मदिरा जप्त की गई, जिसकी कीमत तीन हजार पांच सौ रुपए बताई गई। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी जमोड़ी विशाल शर्मा,प्रधान आरक्षक राजीव यादव,लल्लू विश्वकर्मा,आरक्षक सतीश तिवारी,महिला आरक्षक कृति तिवारी आरक्षक चालक वीरेंद्र मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!