Re. No. MP-47–0010301

शादी समारोह में चली बंदूक,मासूम की मौत, पिता घायल

शादी समारोह में चली बंदूक,मासूम की मौत, पिता घायल

दतिया- गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारी में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायर की घटना में 7 वर्षीय पीयूष बघेल की मौत हो गई। जबकि पिता पवन बघेल घायल हो गया। रविवार रात गांव में आयोजित शादी समारोह में युवक श्याम बघेल बंदूक लेकर आया था। बारात के दौरान डीजे पर नाचते वक्त हर्ष फायर करने से यह दर्दनाक हादसा हो गया। हर्ष फायर से वहां पास ही खड़े बालक पीयूष को गोली लग गई। जिसने ग्वालियर ले जाते बक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं मृत बालक के पिता पवन बघेल को घायल अवस्था में जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची गोराघाट थाना पुलिस ने श्याम बघेल के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने के बाद आरोपित मौके से भाग गया। पुलिस आरोपित को तलाश रही है। हालांकि अभी तक उसका पता नहीं चला।

Leave a Comment

error: Content is protected !!