Re. No. MP-47–0010301

Rajysabha chunav:नाम वापसी का आखिरी दिन आज,चुने जाएगे राज्यसभा सांसद…

Rajysabha chunav:नाम वापसी का आखिरी दिन आज,चुने जाएगे राज्यसभा सांसद…

भोपाल- मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की तस्‍वीर आज साफ हो जाएगी। आज 3 बजे नाम वापसी का अंतिम दिन है। इसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा भाजपा के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर और कांग्रेस के अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया जाएगा।

गौरतलब है भाजपा ने 14 फरवरी को राज्‍यसभा प्रत्‍याशी के नामों की घोषणा की थी। साथ ही इसी दिन कांग्रेस ने भी अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया था। बाद में प्रत्याशियों ने 15 फरवरी को नामांकन दाखिल किया था। वहीं भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के विरोध में कोई भी प्रत्याशी खड़ा नहीं हुआ है, ऐसे में ये सभी प्रत्याशी निर्विरोध चुने जाएंगे।

भाजपा प्रत्‍याशी उज्जैन के उमेश नाथ महाराज वाल्मीकि समाज से आते हैं। उन्‍होंने छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों की समाप्ति के लिए उन्होंने कार्य किया है। इसी तरह तमिलनाडु के डा. एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं, उन्हें पूर्व में भी संगठन ने अवसर दिया। वे बड़े कद के हैं। उन्हें पुन: अवसर दिया गया है। मध्यप्रदेश से एक अन्य प्रत्याशी बंसीलाल गुर्जर का चयन हुआ है, जो मंडी सहित स्थानीय निकायों से जुड़े रहे हैं। वे किसान वर्ग के लिए भी आवाज उठाते रहे हैं। महिला मोर्चा संगठन से जुड़ी रही ओबीसी नेता नर्मदापुरम निवासी माया नरोलिया भी प्रत्याशियों में शामिल हैं।

कांग्रेस ने अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने अशोक सिंह चार बार उम्मीदवारी कर चुके हैं लेकिन सफलता हाथ नहीं लग सकी थी। 2007 के लोकसभा उपचुनाव में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे अशोक सिंह को भाजपा की यशोधरा राजे सिंधिया ने 35 हजार वोट से हराया था।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!