Re. No. MP-47–0010301

म.प्र. ओलंपिक संघ को 11 लाख रूपए की राशि के भुगतान करने का आदेश जारी

म.प्र. ओलंपिक संघ को 11 लाख रूपए की राशि के भुगतान करने का आदेश जारी

 भोपाल-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद” वर्ष 2023-24 की राशि में से मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ को 11 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कलेक्टर भोपाल को उक्त राशि मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ को भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को समन्वय भवन में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अभिनंदन समारोह में मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ को 11 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

Advertisement

Leave a Comment

error: Content is protected !!