Re. No. MP-47–0010301

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में संपन्न

आजाद अध्यापक शिक्षक संघ का प्रांतीय सम्मेलन भोपाल में संपन्न

सीधी – आजाद अध्यापक शिक्षक संघ म प्र के जिलाध्यक्ष हरीश मिश्र, प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आजाद अध्यापक शिक्षक संघ मध्य प्रदेश की प्रांतीय बैठक का संघ के प्रांताध्यक्ष भरत पटेल की अध्यक्षता, सुश्री नेहा बग्गा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता की विशेष आतिथ्य में 25 फरवरी दिन रविवार को काकुल होटल ,रायसेन रोड ,भोपाल में सफल आयोजन हुआ।
आज की बैठक में प्रदेश के हर जिले से प्रांतीय पदाधिकारीयों , संभागीय अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के अन्य पदाधिकारीयो एवं सक्रिय साथियों ने बढ़कर सहभागिता की।
*विधानसभा चुनाव के पश्चात संघ के पदाधिकारीयो का राजधानी में यह पहला समागम था। आज की प्रांतीय बैठक में प्रांताध्यक्ष भरत पटेल ने संघ के पदाधिकारियों को अनुशासित रहकर वर्तमान में लंबित प्रकरणों और अध्यापक –शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं के संबंध में मनन चिंतन एवं आगामी रणनीति तैयार कर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही संवर्ग हित में संगठन को भी मजबूत करने पे बल दिया। विशेष आतिथ्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा ने सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को मिट्टी और कुम्हार की संज्ञा देते हुए अभिवादन करते हुए शासन और शिक्षकों के बीच सेतु की भूमिका निर्वहन करने की बात कही। अध्यापक शिक्षक संवर्ग की विभिन्न समस्याओं जैसे लंबित क्रमोन्नत आदेश एवं इसका एरियर भुगतान, संघ के साथियों के हड़ताल अवधि के कटे वेतन एवं असंचयी प्रभाव से रोकी गई एक वेतन वृद्धि के बहाली के लिए, रुकी हुई उच्च पद प्रभार के शेष आदेश शीघ्र जारी करने हेतु,सेवानिवृत साथियों की ग्रेजुटी राशि के भुगतान के स्पष्ट आदेश हेतु, एनपीएस के मिसिंग क्रेडिट हेतु, जनजातीय और शिक्षा विभाग में परस्पर प्रतिनियुक्ति पर आए साथियों को वही यथावत रखने हेतु, और एनपीएस की जगह ops लागू करने हेतु,छठवें वेतनमान की विसंगति दूर करने जैसे जवलंत समस्याओं के निराकरण करवाने हेतु सार्थक चर्चा , आगामी रणनीति एवं संवाद हुआ।सभी की सहमति से एक ज्ञापन पत्र/ मांगपत्र का निर्माण हुआ।उक्त समस्याओं के संबंध में आजाद का एक प्रतिनिधि मंडल आज और कल विभागीय मंत्रियों एवं अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरीश मिश्र, विजय तिवारी प्रांतीय उपाध्यक्ष, संतोष पाण्डेय प्रांतीय मीडिया प्रभारी मधु पटेल जिला संयोजक महिला प्रकोष्ठ, ममता सूर्यवंशी सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!