Re. No. MP-47–0010301

जन सुनवाई बना लोगो की समस्या का अखाड़ा, प्रत्येक मंगलवार को सैकड़ों आवेदन की गिनती और लिखा पड़ी…

जन सुनवाई बना लोगो की समस्या का अखाड़ा, प्रत्येक मंगलवार को सैकड़ों आवेदन की गिनती और लिखा पड़ी…

सीधी जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 101 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित करते हुए कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि जिन आवेदन पत्रों में समय सीमा निर्धारित की गई है उसको विभाग प्रमुख तत्काल अपने संज्ञान में लेकर निराकरण कर संबंधित आवेदन कर्ता को सूचित करें।      

जगदीश की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण  

जनसुनवाई में तहसील गोपद बनास के ग्राम धनखोरी से आये 40 वर्षीय दिव्यांग जगदीश साकेत को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई। जगदीश ने बताया कि 04 वर्ष पूर्व छत से गिर जाने के कारण रीड की हड्डी टूट गई थी। जिससे चलने बैठने में असक्षम हैं। उन्होंने बताया कि पहले एक व्हीलचेयर मिली थीं जो अब चलने लायक नहीं बची है कहीं भी आने-जाने के लिए सहारे की आवश्यकता पड़ती है। व्हीलचेयर मिलने पर जगदीश का कहना है कि व्हीलचेयर प्राप्त होने से बहुत सुविधा मिल गयी है। दैनिक क्रियाकलाप में काफी सहूलित हो जाएगी। व्हीलचेयर मिलने से उनके परिजनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है तथा शासन के प्रयासों की सराहना की गई है।  

 उक्त आवेदन पत्र का निराकरण करते हुए कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग सीधी द्वारा उपकरण वितरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आवेदन पत्र पर उनकी पेंशन, राशन और अन्य समस्या के निराकरण के लिए आपसी समन्वय स्थापित करें। जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदक बहुत खुश और संतुष्ट दिखे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!