Re. No. MP-47–0010301

बिना मान्यता 12 वी तक संचालित होती रही मुंडन कांड वाली स्कूल

बिना मान्यता 12 वी तक संचालित होती रही मुंडन कांड वाली स्कूल

जांच तक सीमित रही कार्यवाही प्रशासन मौन ,जिम्मेदार कौन

सीधी – सीधी जिले के मझौली ब्लॉक अंतर्गत मड़वास में श्री आर्यन मेमोरियल स्कूल उस समय चर्चा में आई जब एक साथ आधा सैकड़ा विद्यार्थियों का जबरन मुंडन करबा दिया गया । जिसकी भनक लगते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी मड़वास इकाई ने विद्यालय प्रवंधन के कृत के खिलाफ आंदोलन प्रदर्शन किया एवं तहसीलदार मड़वास के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा । जिला प्रशासन ने तुरंत जांच टीम गठित कर आदेशित किया ।मामले की जांच में पाया गया कि 29 विद्यार्थियों का मुंडन किया गया था और तो और जो विद्यालय में घटना घटी है उस विद्यालय की मान्यता तो 8 वी क्लास तक ही है । जबकि विद्यालय का संचालन 12 वी तक किया जा रहा जिसमे बकायदे 9वी से 12 वी तक मे 124 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है । इस घटना को 5 माह से ज्यादा हो गए किंतु आज तक कार्यवाही न होना प्रशासन की निरंकुशता को दर्शाता है ए तो एक विद्यालय जिले भर में पता नही अभी कितनी विद्यालय संचालित है खैर विद्यालय प्रबंधन ने प्रशासन की आंखों में डुल झोंकता रहा और शिक्षा विभाग हाथ पर हाथ रखे बैठा रहा मजे की बात तो ये कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा 24 जनवरी 2024 को नोटिस भेज कर अपना प्रतिरक्षण उत्तर देने हेतु एक हफ्ते का समय दिया था जिसका जबाब आज तक विद्यालय नही प्रस्तुत किया गया जिला प्रशासन ने उक्त विद्यालय पर कार्यवाही करने के बजाय 12 वी तक कि मान्यता उक्त विद्यालय को दिला दी ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी जिला प्रशासन से मांग करता है कि उक्त विद्यालय पर उचित कार्यवाही करे ।

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This

error: Content is protected !!